वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा ने रिपोर्टर से फोन पर बातचीत में स्थिति स्पष्ट की, स्टेशन पर हालात बिगड़ने की सूचना गलत ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हालात सामान्य, मथुरा मुढ़िया मेले को लेकर झाँसी मंडल से अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया

  1. रिपोर्ट नवीन यादव

झाँसी-ग्वालियर। मथुरा मुढ़िया मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हालात बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की वास्तविकता जानने के लिए रिपोर्टर ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा से फोन पर बातचीत की।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हालात पूरी तरह सामान्य हैं और रेलवे सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। उन्होंने स्टेशन पर स्थिति बिगड़ने की सूचना को गलत बताया।

उन्होंने बताया कि मुढ़िया मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए झाँसी मंडल से अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल भी भेजा गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेलवे सुरक्षा बल के जवान स्टेशन और प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *