रेलवे स्टेशन झाँसी पर जीआरपी का सघन चेकिंग अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं संभाली कमान, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर रखी गई कड़ी नजर

रिपोर्ट नवीन यादव

झाँसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झाँसी के निकट पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झाँसी प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 23 जुलाई 2026 को रेलवे स्टेशन झाँसी पर रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की कमान थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं संभाली।

चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालयों, प्लेटफार्मों, टिकट काउंटर, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया की सघन जांच की गई। यात्रियों के सामान की गहन तलाशी लेने के साथ ही स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की गई।

रेल यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी गई। प्लेटफार्मों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जीआरपी पुलिस द्वारा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान थाना जीआरपी झाँसी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *