दादरी में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ सतर्क प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार पूर्व में झांसी मंडल स्थित वैगन मरम्मत कारखाना में भी सेवाएं दे चुके हैं।

दादरी  । दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के दादरी, मारीपत, अजायबपुर, बोड़ाकी और दनकौर रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल तैनात रहा। इस दौरान लोकल यात्री ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बैठाया गया और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई।

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दादरी, मारीपत, अजायबपुर, बोड़ाकी और दनकौर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। स्टेशनों पर लोगों को अनावश्यक रूप से एकत्र नहीं होने दिया गया तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी की गई।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार पूर्व में झांसी मंडल स्थित वैगन मरम्मत कारखाना में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *