अखिलेश के निर्देश पर 25 जुलाई को रामपुर पहुंचेगा सपा सांसदों का दल जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सपा सांसदों का दौरा, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

रिपोर्ट नवीन यादव

रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 जुलाई को पार्टी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचेगा और जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में जावेद अली खान, हरेंद्र सिंह मलिक, रुचिवीरा, इकरा हसन, राजीव राय, मोहिबुल्लाह नदवी, नीरज मौर्य और जियाउर्रहमान बर्क के शामिल होने की जानकारी है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। पार्टी इस मामले को छात्रों के भविष्य से जोड़कर देख रही है और यूनिवर्सिटी के समर्थन में छात्र-केंद्रित अभियान चला रही है।

सांसदों के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रामपुर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को सतर्क रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *