वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के फुट प्लाजा में लगी आग, रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित फुट प्लाजा में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने से फुट प्लाजा के अंदर धुआं भर गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।










