जनसुनवाई में सख्त दिखे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, बोले— शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
रिपोर्ट नवीन यादव VERDICT NEWS
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पीड़ितों एवं फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का विस्तार से अवलोकन करते हुए शिकायतकर्ताओं से घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर उनका न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, हीलाहवाली या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही या उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई में आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।










