झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
झांसी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद Atiq Ahmed के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अबान अहमद के एक अन्य साथी की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।










