चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन का सुनहरा अवसर, आईआरसीटीसी ने शुरू की भारत गौरव पर्यटक  ट्रेन 17 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेगी 10 दिवसीय धार्मिक यात्रा, झांसी सहित कई स्टेशनों से यात्री कर सकेंगे सवार

 

रिपोर्ट : नवीन यादव | VERDICT NEWS

झांसी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से चार ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया है। यह यात्रा 17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक 9 रात एवं 10 दिन की होगी। ट्रेन गोरखपुर से संचालित होगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सहित उत्तर प्रदेश के अनेक प्रमुख स्टेशनों से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे।

महाकाल से सोमनाथ तक होंगे दर्शन

इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज तथा विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराए जाएंगे।

झांसी सहित कई स्टेशनों से मिलेगी चढ़ने की सुविधा

यात्रा के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तथा ललितपुर स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यात्रा में भोजन, ठहरने और स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में द्वितीय वातानुकूलित, तृतीय वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी में रेल यात्रा, शाकाहारी नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था तथा वातानुकूलित एवं सामान्य बसों से स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है।

पैकेज का किराया शयनयान श्रेणी के लिए 18,380 रुपये, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के लिए 29,570 रुपये तथा द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के लिए 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इस यात्रा के लिए एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है।

यात्रा की बुकिंग लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय के साथ-साथ आईआरसीटीसी पर्यटन वेबसाइट पर ऑनलाइन कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9305111765, 9236391923, 9236391908, 8287930908, 8303555714, 8287930926 और 9415042930 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *