संजीव कुमार जाटव ने संभाली वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन निदेशक की कमान आगरा मंडल से स्थानांतरण के बाद ग्रहण किया पदभार, यात्री सुविधाओं और स्टेशन प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद
रिपोर्ट : नवीन यादव | VERDICT NEWS
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे में आगरा मंडल से स्थानांतरण के उपरांत संजीव कुमार जाटव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के स्टेशन निदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही झांसी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता तथा परिचालन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
इससे पूर्व संजीव कुमार जाटव आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (माल परिवहन) के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया। उनके अनुभव का लाभ अब उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में शामिल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन को मिलेगा।
पदभार ग्रहण के अवसर पर स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सफल, प्रभावी और जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। रेलवे अधिकारियों का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ संचालन व्यवस्था में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।










