रेलवे बोर्ड का बड़ा फेरबदल! पांच वरिष्ठ अफसरों की बदली, उत्तर मध्य रेलवे में भी बदलाव अनिमेष वर्मा पश्चिम मध्य रेलवे जाएंगे, वेद प्रकाश शर्मा की पूर्व तट रेलवे में नई तैनाती 7 अगस्त को जारी हुआ आदेश, कार्यभार ग्रहण और छोड़ने की तारीख बताने के निर्देश
रिपोर्ट नवीन यादव
नई दिल्ली, 8 अगस्त। रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेल सेवा भंडार प्रबंधन संवर्ग के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 7 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न रेलवे जोनों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
आदेश के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे में पदस्थ अनिमेष वर्मा को उनके स्वयं के अनुरोध पर पश्चिम मध्य रेलवे स्थानांतरित किया गया है। उनकी पदस्थापना संवर्ग में उपलब्ध रिक्ति के विरुद्ध की जाएगी।
वहीं उत्तर मध्य रेलवे के वेद प्रकाश शर्मा का स्थानांतरण पूर्व तट रेलवे किया गया है। उन्हें वहां स्थानांतरित अधिकारी मायंक के स्थान पर पदस्थ किया जाएगा।
पश्चिम मध्य रेलवे के पवन कुमार असाटी को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भेजा गया है। उनकी पदस्थापना भी उपलब्ध रिक्ति के विरुद्ध की जाएगी।
इसके अलावा बीएलडब्ल्यू के शिवम दुबे का स्थानांतरण दक्षिण तट रेलवे किया गया है। उनके स्थान पर मध्य रेलवे के सचिन श्रीवास्तव को बीएलडब्ल्यू में पदस्थ किया गया है।
रेलवे बोर्ड ने संबंधित महाप्रबंधकों को इन अधिकारियों के कार्यभार छोड़ने और ग्रहण करने की तारीख की सूचना रेलवे बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं।
तबादलों की पूरी सूची
- अनिमेष वर्मा — उत्तर मध्य रेलवे से पश्चिम मध्य रेलवे
- वेद प्रकाश शर्मा — उत्तर मध्य रेलवे से पूर्व तट रेलवे
- पवन कुमार असाटी — पश्चिम मध्य रेलवे से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
- शिवम दुबे — बीएलडब्ल्यू से दक्षिण तट रेलवे
- सचिन श्रीवास्तव — मध्य रेलवे से बीएलडब्ल्यू










