हिरासत में लिए लोगों से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव कटेरा साइबर प्रकरण में मौरयाना, खैरयाना और काड़ौर में एक साथ पुलिस कार्रवाई तीनों गांवों से कई लोग हिरासत में, पूर्व सांसद ने पहुंचकर ली पूरे मामले की जानकारी साइबर प्रकरण की जांच के बीच पुलिस लाइन में हिरासत में लिए लोगों से की मुलाकात

रिपोर्ट नवीन यादव

झाँसी। कटेरा थाना क्षेत्र में सामने आए साइबर प्रकरण को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बीच शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में मौरयाना, खैरयाना और काड़ौर गांवों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने पुलिस लाइन में उनसे मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

बताया जा रहा है कि साइबर प्रकरण की जांच के सिलसिले में पुलिस ने तीनों गांवों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के बाद कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

तीनों गांवों में एक साथ हुई कार्रवाई और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस जांच के बाद ही प्रकरण की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *