कानपुर सेंट्रल पर विकास की रफ्तार का बोर्ड सदस्य ने लिया हिसाब अधूरे कामों की प्रगति परखी, गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS
कानपुर। रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) विवेक कुमार गुप्ता ने रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चल रहे कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
बोर्ड सदस्य ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।










