दतिया आरपीएफ चौकी की बड़ी कार्रवाई, रेलवे नियम तोड़ने वाले 24 पकड़े वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान, जन विश्वास अधिनियम के तहत 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

झांसी  दतिया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देश पर दतिया आरपीएफ चौकी द्वारा रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक एवं आरपीएफ कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ जन विश्वास अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत 14 लोगों को पकड़ा गया, जिनसे कुल सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रत्येक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं धारा 159 के तहत आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये की राशि ली गई।

इसके अलावा धारा 155(1) के तहत एक व्यक्ति पर दो हजार रुपये तथा धारा 144 के तहत एक व्यक्ति पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस प्रकार अभियान में कुल 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आरपीएफ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *