हरदा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर आरपीएफ कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत प्लेटफॉर्म पर फिसले लोकेश कुमार, लोकमान्य तिलक–गोरखपुर–मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आए

 

रिपोर्ट नवीन यादव

हरदा। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत हरदा रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल लोकेश कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ।

 

जानकारी के अनुसार आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक की ओर जा गिरे। उसी समय लोकमान्य तिलक–गोरखपुर–मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20103) वहां से गुजर रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से लोकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई। मृतक कांस्टेबल की पहचान लोकेश कुमार के रूप में हुई है। वह राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं।

 

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ जवान की इस तरह हुई दर्दनाक मौत से रेलवे सुरक्षा बल में शोक की लहर है। घटना के बाद हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *