आईजी आरपीएफ प्रयागराज प्रदीप कुमार गुप्ता ने बांदा आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता ने जवानों को दिए कड़े निर्देश, सीसीटीवी से संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के आदेश

रिपोर्ट नवीन यादव

बांदा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज प्रदीप कुमार गुप्ता ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बांदा का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पोस्ट की व्यवस्थाओं के साथ-साथ बैरक की साफ-सफाई और बल सदस्यों के सुरक्षा सम्मेलन का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आगामी 15 अगस्त को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार पैनी नजर रखने तथा रेलवे परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा।

उन्होंने बल सदस्यों को शस्त्र एवं गोला-बारूद तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने के निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। निरीक्षण के दौरान पोस्ट की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई।

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त झांसी कृष्णानंद तिवारी, आसूचना अधिकारी देवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी सहित आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *