रिश्वतखोर रेलवे अधिकारी के चेंबर में सीबीआई का छापा, खंगाली जा रही फाइलें भिलाई पीपी यार्ड में दिल्ली से पहुंची सीबीआई टीम की दबिश, सीनियर डीएमई अनमोल उईके के कार्यालय में देर रात तक जांच

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

रायपुर/भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भिलाई स्थित पीपी यार्ड में सीबीआई की अचानक कार्रवाई से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम ने यार्ड स्थित सीनियर डीएमई के कार्यालय में दबिश देकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फाइलों की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सीबीआई की करीब 10 से 12 अधिकारियों की टीम सीनियर डीएमई अनमोल उईके के चेंबर में देर रात तक जांच करती रही। कार्रवाई को ठेकेदारों से बिल पास कराने के नाम पर कथित रिश्वतखोरी की शिकायतों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सीबीआई की ओर से कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

सीबीआई टीम द्वारा कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, फाइलों और अन्य रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आए और किन लोगों की भूमिका जांच के दायरे में आती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *