डीआरएम बेला मीना ने हुब्बल्ली–कुलेम रेलखंड का किया निरीक्षण तेज प्रकाश अग्रवाल और सुनील एन. मस्के के साथ खिड़की से रेलखंड की व्यवस्थाएं परखीं

रिपोर्ट नवीन यादव

हुब्बल्ली। मंडल रेल प्रबंधक बेला मीना ने मुख्य प्रधान संकेत एवं दूरसंचार अभियंता तेज प्रकाश अग्रवाल तथा मुख्य प्रधान अभियंता सुनील एन. मस्के के साथ हुब्बल्ली–कुलेम के बीच खिड़की से रेलखंड का निरीक्षण किया।

इस दौरान तीनों अधिकारियों ने रेलखंड में संरक्षा एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं और रेलखंड की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन को लेकर अपनाई जा रही व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *