वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पांच पर दो लोगों में हाथापाई, पुलिस पहुंचते ही मामला शांत सूत्रों के अनुसार विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आज सुबह दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिससे प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हो गया। सूत्रों के अनुसार, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।










