घनाराम ग्रुप के संस्थापक घनाराम जी ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन झांसी में खुला मैकडॉनल्ड्स, घनाराम मॉल में ग्लोबल स्वाद की धमाकेदार एंट्री

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। शहरवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। दुनिया के मशहूर फास्ट फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स ने झांसी में अपनी दस्तक दे दी। घनाराम मॉल में मैकडॉनल्ड्स के नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन घनाराम ग्रुप के संस्थापक घनाराम जी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही घनाराम मॉल में आधुनिक खान-पान के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, प्रविंद सिंह और विजय सरावगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फीता काटकर शुभारंभ किए जाने के दौरान घनाराम मॉल में उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहा।

मैकडॉनल्ड्स की झांसी में शुरुआत शहर के बदलते खान-पान और आधुनिक जीवनशैली की बढ़ती पसंद को भी दर्शाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय इस ब्रांड के शहर में आने से युवाओं और फास्ट फूड पसंद करने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला।

घनाराम मॉल पहले से ही खरीदारी, खान-पान और मनोरंजन के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। मॉल में सिनेपोलिस सहित कई प्रमुख ब्रांड मौजूद हैं। अब मैकडॉनल्ड्स के जुड़ने से यहां आने वाले लोगों को फास्ट फूड का एक नया और चर्चित विकल्प मिल गया है।

उद्घाटन के बाद मैकडॉनल्ड्स आउटलेट को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। शहर में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की शुरुआत को लेकर युवाओं के बीच भी चर्चा रही।

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *