उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में शिक्षिकाओं का सम्मान, शिक्षा को नई उड़ान महिला समाज सेवा समिति ने स्कूलों को दिए प्रयोगशाला उपकरण और पुस्तकालय की सौगात

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी, 6 सितंबर। महिला समाज सेवा समिति, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर समिति द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समिति द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई जूनियर हाई स्कूल, बेतवा नर्सरी स्कूल, गांधी स्मारक जूनियर हाई स्कूल तथा स्वावलंबन विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए समिति की अध्यक्षा जया शर्मा ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

गांधी स्मारक जूनियर हाई स्कूल में गणित एवं विज्ञान विषयों को विद्यार्थियों के लिए अधिक आसान, रोचक और व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से गणित एवं विज्ञान प्रयोगशाला के लिए उपकरण, चार्ट और मॉडल उपलब्ध कराए गए।

रानी लक्ष्मी बाई जूनियर हाई स्कूल में विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और जीवन मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से इस्कॉन की श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की गईं।

वहीं, बेतवा नर्सरी स्कूल में आईडीबी हेल्पिंग हैंड के सहयोग से शिक्षकों के लिए पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में समिति की उपाध्यक्षा शिल्पी शुक्ला, रीना पाण्डेय, ममता मिश्रा, सचिव स्वाती चौरसिया, सह-सचिव मनुश्री सैनी, कोषाध्यक्षा चेतना शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों की प्रभारी अंकिता भारद्वाज, आकांक्षा, वैशाली जैन, अंजली कंचन, प्रियंका केसरवानी, शिखा गुप्ता और सुदेश तथा संगठन की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *