दबंग की दबंगई! आम रास्ते पर पिलर खोदकर कब्जे की कोशिश ग्वाल टोली में खाती बाबा मंदिर के पास सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण को लेकर भड़का आक्रोश मोहल्लेवासियों ने किया जोरदार विरोध, पुलिस-नगर निगम की टीम पहुंची और रुकवाया निर्माण सवाल—आम रास्ते पर पिलर खोदने की किसने दी इजाजत?
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। सिविल लाइंस के मुहल्ला ग्वाल टोली में खाती बाबा मंदिर के पास आम रास्ते पर कथित कब्जे की कोशिश को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार एक दबंग व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर पिलर खड़े करने के लिए खोदाई शुरू कर दी गई। जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासी एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध किया।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि लंबे समय से आम आवागमन में इस्तेमाल हो रहे रास्ते को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा था। विरोध बढ़ने पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके की पैमाइश कराकर राजस्व एवं नगर निगम अभिलेखों के आधार पर रास्ते की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही यदि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का प्रयास प्रमाणित होता है तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
रिपोर्ट: नवीन यादव










