पंजाब मेल की पेंट्रीकार से 200 से अधिक अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे, बिना टिकट व गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना
रिपोर्ट नवीन यादव
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल यादव के निर्देशन में जांच अभियान चलाया गया। ट्रेन 12138 पंजाब मेल की पेंट्रीकार से बिना निर्माता विवरण व आवश्यक लेबल वाली 200 से अधिक पानी की बोतलें जब्त की गईं।
प्लेटफार्मों के स्टॉल-कैंटीनों से चॉकलेट, सैंडविच, बिस्किट, केक व मैंगो ड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। बिना टिकट यात्रा, गंदगी फैलाने और अनधिकृत रेल लाइन पार करने वालों पर भी अर्थदंड की कार्रवाई की गई।
अतुल यादव ने कहा कि यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनक सिंह, सीएचआई, कैटरिंग इंस्पेक्टर, सीटीआई, टीटीई, आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।










