जीरो टॉलरेंस पर जीआरपी का शिकंजा, ‘पुलिस’ स्टिकर लगाकर घूम रहा बाइक चोर दबोचा दो चोरी की बाइक बरामद, आरोपी की चालाकी जीआरपी की सतर्कता के आगे हुई फेल
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने शिकंजा कस दिया है। एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जीआरपी ने स्टेशन परिसर के इंडियन ऑयल डिपो गेट के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अमन पुत्र वासुदेव, निवासी सुदामापुरी, झांसी चोरी की बाइकों पर ‘पुलिस’ का स्टिकर लगाकर पुलिस को ही चकमा देने की कोशिश कर रहा था। हालांकि जीआरपी की सतर्क निगाहों से उसकी यह चालाकी नहीं बच सकी।
सीओ रेलवे सलीम खान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद हीरो एचएफ डीलक्स यूपी93एवाई5479 और टीवीएस स्पोर्ट यूपी93एआर3158 दो अलग-अलग चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। कार्रवाई से दो चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है। पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
रिपोर्ट: नवीन यादव










