दो एक्टिवा बनीं आग का गोला, मकान धधका—तीन झुलसे शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से मचा तांडव, लाखों का सामान राख पड़ोसियों ने जान जोखिम में डाल बुझाई आग, दमकल पहुंचने से पहले काबू

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के सराय मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे रमेश साहू के मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। चिंगारी से घर में खड़ी दो एक्टिवा यूपी 93 सीएफ 1592 और यूपी 93 सीएम 2103 ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें पूरे मकान में फैल गईं।

हादसे में रमेश साहू, पत्नी बबीता साहू और पुत्र राजा साहू झुलस गए। मकान का रास्ता संकरा होने से परिवार को बाहर निकलने में परेशानी हुई। पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम को आग बुझी मिली।

आग में दोनों एक्टिवा पूरी तरह जल गईं। परिजनों के अनुसार दोनों वाहन चार-पांच माह पहले ही खरीदे गए थे। मकान में रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *