झांसी में उत्कृष्ट पुलिसिंग का इनाम, बीबीजीटीएस मूर्ति सम्मानित झांसी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और ताबड़तोड़ खुलासों के लिए मिली सराहना
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। जनपद झांसी में एसएसपी रहते हुए प्रभावी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और एक के बाद एक चर्चित खुलासे करने वाले बीबीजीटीएस मूर्ति को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा एवं कानून-व्यवस्था गोष्ठी के दौरान एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति को प्रदान किया।
झांसी कार्यकाल की पुलिसिंग को मिली यह सराहना उनके कुशल अपराध नियंत्रण और प्रभावी कानून-व्यवस्था प्रबंधन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।










