थायरॉइड इलाज के बहाने दुष्कर्म का आरोप, 70 वर्षीय महंत गिरफ्तार महिला ने जुलाई 2024 से करीब 20 महीने तक शोषण, मारपीट और भूखा-प्यासा रखने का लगाया आरोप डर के कारण देर से शिकायत का दावा, एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
शाजापुर। अकोदिया थाना क्षेत्र के बोलाई गांव स्थित बड़े हनुमान मंदिर के 70 वर्षीय महंत नारायण गिरी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि जुलाई 2024 से करीब 20 महीने तक थायरॉइड का इलाज कराने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने मारपीट करने और भूखा-प्यासा रखने के आरोप भी लगाए हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह घटना को लेकर डरी हुई थी, जिसके कारण उसने तत्काल पुलिस से संपर्क नहीं किया। बाद में उसने अकोदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर महंत नारायण गिरी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायालय में साक्ष्यों और सुनवाई के बाद ही होगी।










