एक्सक्लूसिव न्यूज़ रिपोर्ट नवीन यादव  कल  आलीशान होटल में रेलवे का महामंथन, बुंदेलखंड की गरीब जनता पूछ रही—फैसले होंगे या सरकारी खजाने से सिर्फ खर्च का खेल? महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, आरपीएफ मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, सांसदों के साथ डीआरएम अनिरुद्ध कुमार समेत वरिष्ठ अफसरों का जमावड़ा ट्रेन, ठहराव, यात्री सुविधा और सुरक्षा पर होगा ठोस फैसला? बैठक के खर्च और नतीजों पर रहेगी जनता की नजर

रिपोर्ट नवीन यादव

ओरछा/निवाड़ी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित आलीशान होटल में होने वाली है। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, आरपीएफ मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सांसदों के साथ झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होंगे।

बुंदेलखंड की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बैठक में नई ट्रेनों, ठहराव, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और पिछड़े क्षेत्रों की रेल समस्याओं पर ठोस एवं समयबद्ध फैसले लिए जाएंगे।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आलीशान होटल में होने वाली बैठक का असर बुंदेलखंड की जमीन पर कितना दिखाई देगा? यदि सरकारी संसाधनों से आयोजन पर बड़ा खर्च होता है तो जनता खर्च की पारदर्शिता और उसके परिणाम जानना चाहेगी।

अब निगाह बैठक पर नहीं, बैठक के बाद निकलने वाले फैसलों और धरातल पर होने वाली कार्रवाई पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *