कानपुर सेंट्रल पर RPF का शिकंजा, यात्रियों की शिकायतों के बाद 8 किन्नर पकड़े स्टेशन परिसर में निगरानी तेज, यात्रियों की असुविधा और न्यूसेन्स पर RPF की कार्रवाई इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार बोले—यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
रिपोर्ट नवीन यादव
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जुड़ी शिकायतों के बाद RPF ने कार्रवाई करते हुए आठ किन्नरों को पकड़ा। RPF के अनुसार स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
RPF ने कहा कि यात्रियों की शिकायत अथवा किसी प्रकार की असुविधा और न्यूसेन्स की सूचना मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। स्टेशन परिसर में अनुशासन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी लगातार जारी रहेगी।
RPF इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार ने यात्रियों से अपील की कि किसी भी तरह की असुविधा, न्यूसेन्स या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल RPF, रेलवे हेल्पलाइन अथवा नजदीकी RPF कर्मी को सूचना दें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा RPF की प्राथमिकता है।










