फर्जी वेंडरों पर आरपीएफ की नजर, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि अवैध हॉकरों के खिलाफ निगरानी तेज, अधिकृत वेंडरों से खरीदारी की अपील रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी आरपीएफ
झांसी। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए आरपीएफ ने अनधिकृत वेंडरों और अवैध हॉकरों पर निगरानी बढ़ाई है। रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है।
आरपीएफ की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे खान-पान अथवा अन्य सामान केवल अधिकृत वेंडरों से ही खरीदें। अनधिकृत हॉकरों से सामान खरीदने से न केवल गुणवत्ता और कीमत को लेकर परेशानी हो सकती है, बल्कि रेलवे नियमों के उल्लंघन को भी बढ़ावा मिलता है।
आरपीएफ की सक्रिय निगरानी का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध वेंडिंग की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा तंत्र को दें।
रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS










