भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव श्रृंगीऋषि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, असहाय एवं वृद्धजनों को अपने हाथों से खिलाया केक; अस्पताल पहुंचकर मरीजों को बांटे फल


झांसी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव श्रृंगीऋषि का जन्मदिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। जन्मदिन के मौके पर जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं संजीव श्रृंगीऋषि ने अपना जन्मदिन सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर मनाकर एक सराहनीय संदेश दिया।
जन्मदिन के अवसर पर संजीव श्रृंगीऋषि ने असहाय एवं वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने अपने हाथों से वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों को केक खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौजूद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा

जन्मदिन के अवसर पर संजीव श्रृंगीऋषि अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य किया।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद और असहाय लोगों के साथ खुशियां बांटकर मनाने से मन को वास्तविक संतुष्टि मिलती है। समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने संजीव श्रृंगीऋषि को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
संजीव श्रृंगीऋषि द्वारा जन्मदिन पर किए गए सेवा कार्यों की उपस्थित लोगों ने सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को सहयोग एवं संबल प्रदान करते हैं।










