पांच शहरों में ऑन स्पॉट निबंध प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा झांसी मंडल के रेल कर्मचारियों के बच्चों ने रचनात्मक सोच से किया प्रभावित 20 सितंबर को होगी ड्राइंग प्रतियोगिता, विजेताओं के नाम बाद में होंगे घोषित

 

झांसी। महिला समाज सेवा समिति की ओर से मंडल में कार्यरत अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए रविवार को झांसी मंडल के पांच शहरों—झांसी, ग्वालियर, उरई, ललितपुर और बांदा—में ऑन स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता अध्यक्षा जया शर्मा के निर्देशन में तीन आयु वर्गों में हुई।

प्रतियोगिता की शुरुआत रेलवे बोर्ड से प्राप्त सीलबंद लिफाफा खोलकर विषयों की घोषणा के साथ हुई। प्रत्येक आयु वर्ग के लिए दो विषय निर्धारित किए गए थे, जिनमें से प्रतिभागियों को किसी एक विषय पर मौके पर ही निबंध लिखना था।

आयु वर्ग| ग्रुप| निबंध के विषय
6 से 9 वर्ष| प्रथम ग्रुप| 1. स्वस्थ भोजन/पौष्टिक आहार <br> 2. मेरे कक्षा अध्यापक/मेरी कक्षा अध्यापिका
10 से 12 वर्ष| द्वितीय ग्रुप| 1. मनोरंजन गतिविधियों का महत्व <br> 2. संयुक्त परिवार या एकल परिवार
13 से 15 वर्ष| तृतीय ग्रुप| 1. देश की बढ़ती जनसंख्या: वरदान या अभिशाप <br> 2. पीढ़ी जी (Gen Z)

प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी पसंद के विषय पर निबंध लिखते हुए प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक बच्चे को संगठन की ओर से उपहार दिया गया। विजेता प्रतिभागियों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे तथा उन्हें मोबाइल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

समिति की ओर से बच्चों को 20 सितंबर को रेलवे के सभी मंडलों में एक साथ आयोजित होने वाली ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

झांसी में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान समिति की उपाध्यक्षा शिल्पी शुक्ला, सचिव स्वाती चौरसिया, कोषाध्यक्ष चेतना शर्मा, आकांक्षा गुप्ता और अंकिता भारद्वाज मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *