छपरा एक्सप्रेस के चार कोचों से टोंटियां चोरी स्टाफ ने कंट्रोल रूम को दी सूचना, झांसी पहुंचते ही आरपीएफ ने शुरू की जांच

रिपोर्ट नवीन यादव

 

झांसी। ग्वालियर से झांसी की ओर आ रही छपरा एक्सप्रेस के चार कोचों के शौचालयों से पानी की टोंटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। टोंटियां गायब मिलने पर ट्रेन स्टाफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि शौचालयों में लगी टोंटियां खोलकर चोरी की गई हैं। इससे पानी की व्यवस्था प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि टोंटियां किस स्थान पर चोरी हुईं और घटना में कौन शामिल है।

ट्रेनों के शौचालयों से टोंटियां चोरी होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। चलती ट्रेन अथवा स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर चोर नल खोल ले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *