सनातन धरम के संदेश को जन-जन तक पहुचने का प्रयास | ‘हनुमान अंश’ फिल्म के से धरम और संस्करों की प्रेना
मानव जीवन का आधार है सनातन धर्म — श्रेष्ठ साहू
‘हनुमान अंश’ मूवी देखने से लोगों को धर्म के मार्ग पर
चलने की प्रेरणा को मिलेगा बल — अनिल पाठक


झांसी। धर्म के प्रति जागरूकता एवं लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से ‘कुछ समय धर्म के नाम’ कार्यक्रम के तहत हनुमान अंश मूवी देखने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रेष्ठ साहू (पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा भाजपा) द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन अनिल पाठक ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. रवि शर्मा, सदर विधायक एवं डाॅ. बाबूलाल तिवारी, शिक्षक विधायक के अलावा कार्यक्रम में पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष; हेमन्त परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा; आशीष उपाध्याय, डायरेक्टर, कोऑपरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश; श्रीमती प्रियंका साहू, पूर्व उप सभापति नगर निगम; व्यापारी नेता संतोष साहू; नितिन सिंघल; बृजबिहारी सोनी; अनिल ठेकेदार; श्री रंजीत साहू, कार्यालय मंत्री भाजपा; निर्मल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रेमनगर; दिलीप पुरी, मंडल अध्यक्ष शिवाजी नगर भाजपा; मोनू शिवहरे, मंडल अध्यक्ष भाजपा शहर; कृपेन्द्र सिंह सेंगर; डाॅ. ममता तिवारी; श्रीमती सुनीता शर्मा; श्रीमती सुचित्रा पाठक; सुचिता शर्मा; श्रीमती चंचल साहू; श्रीमती रश्मि साहू; श्रीमती विनीता गुप्ता; श्रीमती प्रियंका राठौर; महेश शिवहरे; सोमेन्द ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रेष्ठ साहू ने कहा कि सनातन धर्म मानव जीवन का आधार है। भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से लोगों को जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है। वहीं अनिल पाठक ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में लोगों को धर्म, संस्कार और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. विजय सिंह साहू ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक श्रेष्ठ साहू ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।










