सबसे पहले VERDICT NEWS ने उठाया मामला, गढ़मऊ लोको केबल चोरी में चार गिरफ्तार निरीक्षक योगेश राणा की निगरानी में आरपीएफ की कार्रवाई, ट्रैक्शन मोटर केबल के सात टुकड़े बरामद
झांसी। गढ़मऊ रेलवे स्टेशन पर लोकोमोटिव से ट्रैक्शन मोटर केबल चोरी का मामला सबसे पहले VERDICT NEWS ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में दो आरोपी और दो रिसीवर पकड़े गए हैं तथा ट्रैक्शन मोटर केबल के सात टुकड़े बरामद किए गए हैं।
रे.सु.ब. पोस्ट वीजीएलजे के प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा की निगरानी में की गई कार्रवाई के दौरान बरामद केबल की अनुमानित कीमत करीब 4,750 रुपये बताई गई है। कार्रवाई पूर्व में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 23/2026, धारा 3 RP (UP) Act के तहत की गई। बरामद रेल संपत्ति को मामले से संबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश अहिरवार और सोहन कुशवाहा के रूप में हुई है। वहीं मोहम्मद साकिब और मोहम्मद साद उर्फ सद्द को रिसीवर के रूप में गिरफ्तार किया गया है।
चोरी की खबर से गिरफ्तारी तक पहुंची कार्रवाई
गढ़मऊ में लोकोमोटिव से केबल चोरी की घटना सामने आने के बाद VERDICT NEWS ने सबसे पहले मामले को सामने लाया था। इसके बाद आरपीएफ की जांच आगे बढ़ी। निरीक्षक योगेश राणा के नेतृत्व/निगरानी में की गई कार्रवाई में चार लोगों की गिरफ्तारी और रेल संपत्ति की बरामदगी सामने आई है।
आरपीएफ के अनुसार मामले में अन्य संभावित रूप से संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रेल संपत्ति की चोरी और उसकी अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम
कार्रवाई में उप निरीक्षक अंकित कुमार, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र यादव और आरक्षक संतोष कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS










