गहोई गौरव दशहरा मिलनोत्सव मे भगवान श्री रामचन्द्र जी के जीवन पर आधारित गौरव गाथा एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन
झांसी गहोई गौरव की पत्रकार वार्ता संस्था अध्यक्ष गोपाल मर की अध्यक्षता में होटल प्रभा से आयोजित की गई जिसमे भाजपा वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक अध्यक्ष गहोई गौरव मनमोहन गेडा ने बताया कि गहोई गौरव दशहरा मिलनोत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर मंगलवार को शाम 7 बजे बड़े ही भव्य रूप में श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर( LVM) से आयोजित किया जा रहा है जिसमें भगवान श्री रामचन्द्र जी के जीवन पर आधारित गौरव गाथा का मंचन एवं भजन संध्या में कलाकार भजन प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम निदेशक नितिन सरावगी ने बताया कि गहोई गौरव संस्था विगत 12 वर्षों से गहोई समाज के लिए दशहरा मिलन उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से करती आ रही है जिसमें बड़े ही प्रसिद्ध एवं शानदार कलाकार आमंत्रित किए जाते हैं इस वर्ष भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन पर आधारित गौरव गाथा की प्रस्तुति के साथ ही भजन संध्या में गायको द्वारा मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति दी जाएगी यह कार्यक्रम गहोई समाज के लिए आयोजित किया जाता है कार्यक्रम निदेशक सुनील बिलैया बब्बल ने बताया कि गहोई गौरव एक सामाजिक संस्था है है जो झाँसी की अग्रणी संस्था है जिसके सदस्य बहुत ही ऊर्जावान और कर्मठ है उन्होंने कहा कि गहोई बंधुओ के लिए दशहरा उत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसमें सभी गहोई बंधु सादर आमंत्रित होंगे साथ ही उनके लिए रात्रि भोज के साथ मीठे पान की भी व्यवस्था की गयी है अध्यक्ष गोपाल मर ने कहा कि गहोई गौरव एक सामाजिक संस्था है जो सर्व समाज के लिए कार्य करती है गहोई गौरव का दशहरा मिलन कार्यक्रम झाँसी के गहोई समाज के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है समाज के लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर सेठ ने कहा कि इस कार्यक्रम में झांसी के सभी गहोई बंधु सपरिवार सादर आमंत्रित रहते हैं इस कार्यक्रम में समाज के लोग एक दूसरे से गले मिलकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं यह पर्व एकता एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है बैठक में राम कुमार लोहिया, के डी गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता राजू, अमित सेठ सर जी, विवेक सेठ, अमर नगरिया, विजय गुप्ता गब्बर. सतीश सेठ, शैलेन्द्र डेंगरे, उपस्थित रहे बैठक का संचालन आकाश नीखरा ने एवं महामंत्री अमर नगरिया ने आभार व्यक्त किया
धन्यवाद










