ग्वालियर में एपी एक्सप्रेस से 85 लाख की चांदी चोरी! 53 किलो चांदी से भरा बैग गायब भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त से सवाल—चलती ट्रेन में इतनी बड़ी चोरी कैसे हुई? बीना-मंडीबामौरा के बीच वारदात की आशंका, जीआरपी जांच में जुटी

 

ग्वालियर। एपी एक्सप्रेस में सफर के दौरान करीब 85 लाख रुपये कीमत की 53 किलोग्राम चांदी चोरी होने का मामला सामने आया है। मुरैना जिले के अंबाह निवासी युवक का दावा है कि वह 17 अक्टूबर को आगरा से नागपुर जा रहा था। यात्रा के दौरान उसे नींद आ गई और इसी बीच चांदी से भरा बैग गायब हो गया। युवक ने बीना और मंडीबामौरा स्टेशन के बीच चोरी होने की आशंका जताई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी जांच में जुटी है। हालांकि, अभी तक चोरी की घटना और चांदी की मात्रा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भोपाल से सीधे सवाल

* एपी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन में 53 किलो चांदी से भरा बैग आखिर कैसे गायब हो गया?

* क्या घटना के समय ट्रेन में आरपीएफ की नियमित गश्त और निगरानी हो रही थी?

* बीना से मंडीबामौरा के बीच आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाएगी?

* क्या आरपीएफ इस मामले में जीआरपी के साथ समन्वय बनाकर जांच में सहयोग कर रही है?

* चलती ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान की सुरक्षा के लिए रेलवे की क्या जवाबदेही तय होगी?

* क्या इस घटना के बाद संबंधित रेलखंड में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी?

ग्वालियर की इस घटना ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चलती ट्रेन में इतनी बड़ी मात्रा में चांदी गायब होने के बावजूद सुरक्षा निगरानी पर सवाल क्यों न उठें?

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *