सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर झाँसी पुलिस लाइन में निकली राष्ट्रीय एकता परेड अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविन्द कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परेड को किया रवाना, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

 

 

झाँसी, 31 अक्टूबर 2026।

लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस लाइन जनपद झाँसी में राष्ट्रीय एकता परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविन्द कुमार ने पुलिस लाइन झाँसी से हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता परेड को रवाना किया। आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए आमजन में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी असमा वकार, क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी एलआईयू अनिल कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी रेडियो शाखा एआरओ अखिलेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन के शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *