बिहार पुलिस ने महानिदेशक जितेंद्र कुमार को दी भावभीनी विदाई, अब संभालेंगे रेलवे सुरक्षा बल की कमान सरदार पटेल भवन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद

 

**पटना।** बिहार पुलिस के महानिदेशक, बीएसएपी (BSAP) जितेंद्र कुमार के सम्मान में सरदार पटेल भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जितेंद्र कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर बिहार पुलिस परिवार में शुभकामनाओं का माहौल रहा।

समारोह में महानिदेशक, निगरानी जितेंद्र सिंह गंगवार और महानिदेशक, विशेष शाखा कुंदन कृष्णन सहित अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बिहार पुलिस में जितेंद्र कुमार के कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान, उत्कृष्ट सेवाओं और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी सेवाएं बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रही हैं।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और आगामी कार्यकाल में सफलता, उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बिहार पुलिस परिवार की ओर से भी जितेंद्र कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। अब रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में उनकी नई पारी पर सभी की निगाहें रहेंगी।

**रिपोर्ट: नवीन यादव**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *