रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस सहित गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली का प्रमुख नारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रहा। रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के साथ ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे गूंजते रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तथा बुंदेलखंड जोन प्रभारी जगदीश चन्द्र जागिड़, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा और एआईसीसी पर्यवेक्षक राहुल राव के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के संयोजन में झांसी से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे।
महारैली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस पार्टी राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, सुनील तिवारी, एचपी पटेल, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, योगेंद्र सिंह पारीछा, अरविन्द बब्लू, हरबंश लाल, अखिलेश गुरुदेव, रशीद कुरैशी, बीरेन्द्र यादव, हरिओम श्रीवास, कमल जैन, राजकुमार फौजी, जीतू श्रीवास, अमित करौसिया, सचिन श्रीवास, मुलायम बीरेन्द्र रजक, हरिशंकर वाल्मीकि, रामजी श्रीवास, रहीश और मन्सूर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
झांसी से पहुंचे कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
महारैली में कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। झांसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बुंदेलखंड की मौजूदगी दर्ज कराई।










