रेलवे लाइन किनारे बसे गांवों में जीआरपी और आरपीएफ का जागरूकता अभियान झांसी सहित 8 क्षेत्रों में ग्रामीणों को किया जागरूक रेलवे ट्रैक से दूर रहें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें; रेल सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा का आधार”

रिपोर्ट  नवीन यादव

– झांसी में जागरूकता*
झांसी। रेलवे लाइन के आसपास होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जीआरपी झांसी अनुभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जीआरपी अनुभाग के पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान के आदेश पर झांसी, महोबा, ललितपुर, उरई, भीमसेन, मानिकपुर, बांदा और मऊरानीपुर सहित विभिन्न रेलवे चौकियों के अंतर्गत रेलवे लाइन के किनारे बसे गांवों में पुलिस टीमों ने पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
. ग्रामीणों को किया जागरूक*
अभियान के दौरान ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने, रेलवे लाइन पार करते समय लापरवाही बरतने तथा पटरियों के नजदीक मवेशियों को खुला छोड़ने से होने वाले खतरों के बारे में समझाया गया। साथ ही बच्चों और युवाओं को रेलवे ट्रैक से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को देने की अपील की गई।

*3. ट्रैक से दूर रहने की अपील*
इस जागरूकता अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी मौजूद रहे। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संभावित हादसों को रोकना है।
जीआरपी अनुभाग झांसी | रेल सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *