डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम नीरज भटनागर की रणनीति से मालभाड़े में झांसी मंडल की बड़ी छलांग
रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (मालभाड़ा) नीरज भटनागर के प्रभावी पर्यवेक्षण में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने मालभाड़ा कारोबार में शानदार उपलब्धि हासिल की है। अधिकारियों की कार्ययोजना, बेहतर निगरानी और टीमवर्क का परिणाम है कि अक्टूबर 2026 में मंडल ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक आय अर्जित की, वहीं चालू वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों में भी कमाई के नए आंकड़े दर्ज किए हैं।
अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में लक्ष्य से आगे निकला मंडल
अक्टूबर 2026 में झांसी मंडल ने मालभाड़ा से 90.85 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जबकि लक्ष्य 87.96 करोड़ रुपये निर्धारित था। इस तरह मंडल ने लक्ष्य से 2.89 करोड़ रुपये अधिक यानी 3.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। पिछले वर्ष अक्टूबर में अर्जित 58.61 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार आय में 55.01 प्रतिशत का उल्लेखनीय उछाल आया।
नीरज भटनागर के पर्यवेक्षण में माल लदान को मिली गति
माल लदान के क्षेत्र में भी मंडल का प्रदर्शन बेहतर रहा। अक्टूबर 2025 में 0.62 मिलियन टन माल लदान की तुलना में अक्टूबर 2026 में 0.74 मिलियन टन माल का लदान हुआ। इस प्रकार 19.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
सात माह में लक्ष्य से 41.86 करोड़ रुपये अधिक कमाई
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर तक झांसी मंडल ने 586.07 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 627.93 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। यह लक्ष्य से 41.86 करोड़ रुपये अधिक यानी 7.14 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में अर्जित 544.47 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार आय में 15.33 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
इसी अवधि में संचयी माल लदान भी 5.23 मिलियन टन से बढ़कर 5.60 मिलियन टन पहुंच गया, जो 7.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
नेतृत्व और कार्ययोजना का दिखा असर
मंडल में माल परिवहन को प्रोत्साहित करने, ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और मालभाड़ा व्यवसाय के नए अवसर विकसित करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर के पर्यवेक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
झांसी मंडल ने भविष्य में भी इसी गति को बनाए रखते हुए माल लदान और मालभाड़ा आय में और अधिक वृद्धि हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई है।










