अम्बेडकर नगर, कुंडा, गोंडा, झांसी, लखनऊ और आगरा में आयोजनों पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को न मिले अनुमति
नवीन यादव | VERDICT NEWS
धीरेन्द्र शास्त्री के विवादित बयानों को लेकर सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शासन-प्रशासन से सार्वजनिक आयोजनों को लेकर कड़ा रुख अपनाने की अपील की है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अम्बेडकर नगर, कुंडा, गोंडा, झांसी, लखनऊ और आगरा सहित विभिन्न स्थानों पर नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग तिथियों पर होने वाले सार्वजनिक आयोजनों के संदर्भ में शासन-प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए।
उन्होंने अपील की कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी विवादित व्यक्ति को किसी भी प्रकार से सार्वजनिक आयोजन की अनुमति न दी जाए।
अखिलेश यादव के इस बयान को धीरेन्द्र शास्त्री के बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके इस रुख से प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।










