दीपावली छठ पर रेलवे का मेगा प्लान 18 हजार विशेष ट्रेने स्टेशनो पर आरपीएफ पहरा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोज 8 लाख यात्रियों की भीड़ 700 से अधिक एआई कैमरों से निकरानी आरिक्षत,अनारिक्षत के लिए अलग-अलग प्रतीक्षा क्षेत्र 

  

नई दिल्ली। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल मंत्रालय ने व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहारों के दौरान देशभर में करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस कैमरों के जरिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पांच लाख से अधिक यात्री पहुंचते हैं, जबकि त्योहारों के दौरान यह संख्या बढ़कर करीब आठ लाख हो जाती है।

आरपीएफ के जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

रेल मंत्रालय ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की तैनाती बढ़ाकर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित रखने और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में आरपीएफ की भूमिका अहम रहेगी।

700 से अधिक एआई कैमरों से निगरानी

रेल मंत्री के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की गतिविधियों और भीड़ पर नजर रखने के लिए 700 से अधिक एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं।

आरक्षित-अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग प्रतीक्षा क्षेत्र

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के वास्ते अलग-अलग प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए हैं, जिससे स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव कम करने और आवागमन सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *