दर्द से कराहती मां को RPF ने दिया सहारा, झाँसी स्टेशन पर गूंजी किलकारी; ऑपरेशन मातृशक्ति ने पेश की मिसाल ASI मनोज तोमर और आरक्षक उमा सिकरवार की तत्परता से सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा सकुशल

 

झाँसी। 9 नवंबर रात 8:46 बजे प्लेटफार्म 2/3 पर महिला निशा वंशकार (25) को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर ASI मनोज एस. तोमर और महिला आरक्षक उमा सिकरवार तुरंत मौके पर पहुँचे। GRP कर्मी अखिलेश सचान ने सहयोग किया।

डॉ. शुभानी और Dy. SS एम.आर. राय मेडिकल टीम के साथ पहुँचे। स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित प्रसव हुआ, रात 9:37 बजे महिला ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। मां-बेटे को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज झाँसी भेजा गया।

वर्दी का फर्ज, इंसानियत का रिश्ता – ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत हुई यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल की उस जिम्मेदारी को रेखांकित करती है, जो यात्रियों की सुरक्षा से आगे बढ़कर जरूरत के समय मानवीय सहायता तक पहुँचती है। एक अनजान महिला और उसके नवजात के लिए RPF जवानों ने जिस संवेदनशीलता से अपनी जिम्मेदारी निभाई, वह प्रशंसनीय है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *