ग्वालियर-मुरैना रेलखंड में लोको से वीडियोग्राफी का वीडियो वायरल, अनुमति पर उठे सवाल *आसन नदी के स्क्रीनशॉट से हुई रूट की पहचान, रेलवे सुरक्षा और नियमों को लेकर उठे गंभीर प्रश्न

 

ग्वालियर उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत ग्वालियर-मुरैना रेलखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में लोको से वीडियोग्राफी किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहे आसन नदी के दृश्य के स्क्रीनशॉट के आधार पर रेलखंड और संभावित रूट की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर लोको में बैठकर वीडियोग्राफी करने की अनुमति किसने दी? क्या इसके लिए रेलवे प्रशासन से विधिवत स्वीकृति ली गई थी या फिर बिना अनुमति ही इस तरह की रिकॉर्डिंग की गई? रेलवे परिचालन में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की जिम्मेदारी बेहद संवेदनशील होती है। ऐसे में लोको के भीतर किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी, मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग अथवा अन्य गतिविधियों को लेकर निर्धारित नियमों का पालन आवश्यक है। अब रेलवे प्रशासन के सामने यह स्पष्ट करने का सवाल है कि वीडियो किसने बनाया, संबंधित व्यक्ति को लोको में प्रवेश की अनुमति किस आधार पर मिली और क्या इस दौरान सुरक्षा एवं परिचालन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया?

इंस्टाग्राम चैनल पर उपलब्ध वीडियो को लेकर रेलवे प्रशासन से निष्पक्ष जांच और स्थिति स्पष्ट करने की अपेक्षा है।
*रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *