क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, परिवहन, रेडियो शाखा और यूपी-112 का लिया जायजा,अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एसएसपी विकास कुमार ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को परखा

**झाँसी।** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन झाँसी में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की। परेड के बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने शस्त्रों, कारतूसों, अभिलेखों और उनके रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शस्त्रों एवं सरकारी संपत्ति का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त परिवहन शाखा, रेडियो शाखा और यूपी-112 सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों, कार्यालय व्यवस्थाओं और अभिलेखों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने और सभी कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए।

एसएसपी विकास कुमार ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर पुलिस रिस्पॉन्स, जनसुरक्षा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें।

**रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *