*नासिक रोड स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई* 1 करोड़ 48 लाख 64 हजार रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त मध्य रेलवे, मुंबई मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज के नेतृत्व में ऑपरेशन सतर्क के तहत
नासिक छठ पूजा के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान 12 नवंबर को अमृत भारत एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचने के बाद संदिग्ध बैग लेकर घूम रहे 24 वर्षीय संदीप बालासाहेब भामरे को रोका गया।
तलाशी के दौरान बैग से 500, 200 और 100 रुपये के नोट बरामद हुए। नकदी के स्रोत और स्वामित्व से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिलने पर युवक को हिरासत में लिया गया। आरपीएफ ने जब्त नकदी और युवक को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया।
*रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS*










