सुश्री उमा यादव की सख्ती, फरार आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई; सार्वजनिक सूचना जारी लंबे समय से फरार अंसार अली की तलाश तेज, आरपीएफ ने आमजन से मांगा सहयोग

 

झाँसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार, 15 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक सुश्री उमा यादव ने मुकदमा अपराध संख्या 01/2012, वाद संख्या 1198/2012 तथा धारा 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 82 की कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक उद्घोषणा जारी कराई।

आरोपी की पहचान अंसार अली पुत्र अपराध अली, उम्र 24 वर्ष, निवासी मकान नंबर 98, इलाहाबादी मोहल्ला, पुलिया नंबर 9, थाना प्रेमनगर, जिला झाँसी के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से उक्त मुकदमे में फरार चल रहा है।

आरपीएफ की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के वर्तमान ठिकाने अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी या सुराग मिलता है तो तत्काल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी को सूचित करें, जिससे आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *