अकौना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से बाइक निकालने और रेल लाइन पार करने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज** **रेलवे कर्मचारी विमला देवी से अभद्रता करने का भी आरोप, आरपीएफ बांदा ने रेलवे अधिनियम के तहत की कार्रवाई**
**बांदा।** रेलवे स्टेशन अकौना पर नियमों की अनदेखी कर मोटरसाइकिल प्लेटफार्म पर ले जाने और रेल लाइन पार करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को दो युवक मोटरसाइकिल लेकर प्लेटफार्म संख्या दो से प्लेटफार्म संख्या एक की ओर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद उनमें से एक युवक ने रेल लाइन पार कर प्लेटफार्म संख्या दो की तरफ जाने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी विमला देवी ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन दोनों युवक नहीं माने और उनके साथ अभद्रता की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बांदा में आशीष कुमार (24 वर्ष), पुत्र लाला भैया तथा भीम प्रकाश उर्फ दिनेश (24 वर्ष), पुत्र जगदेव, दोनों निवासी ग्राम अकबई, थाना खन्ना, जनपद महोबा के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 461/2026 के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 159, 147 एवं 145 में मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
रेलवे परिसर में मोटरसाइकिल ले जाना, रेल लाइन पार करना और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों की अवहेलना करना सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










