इंस्पेक्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव का एक्शन! झांसी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा की शराब का खेल बेनकाब—यार्ड के पीछे दबोचा युवक

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए थाना जीआरपी झांसी प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने आरपीएफ क्राइम विंग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के नगरा स्थित यार्ड ग्रुप डी गेस्ट हाउस के पीछे से आकाश शर्मा उर्फ गोलू, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी दतिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 35 क्वार्टर देशी शराब हरियाणा मार्का और 15 हाफ अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 13,500 रुपये बताई गई है।

इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम की दबिश

पुलिस के अनुसार आरोपी को 8 सितंबर 2026 को शाम 4:27 बजे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में हुई।

मुकदमा दर्ज, आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा

आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 296/26, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत थाना जीआरपी झांसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक शेरे आलम खान, हेड कांस्टेबल शशिकान्त और कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार कार्रवाई में शामिल रहे। संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ क्राइम विंग टीम हेड कांस्टेबल तौसीफ खान हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की भी भूमिका रही।

बरामदगी

  • 35 क्वार्टर देशी शराब हरियाणा मार्का
  • 15 हाफ अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का
  • अनुमानित कीमत: 13,500 रुपये

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *